कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

  (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)   जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श अविनाश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी, सूचना संकलन एवं सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना पेंड्रा पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार परकार्यवाही करते हुए थाना पेंड्रा अपराध क्रमांक 345/2026, धारा 20(b)(II), 29 NDPS Act के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान यात्री बस के माध्यम से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा लगभग 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

🔸कार्यवाही की सबसे बड़ी उपलब्धि – 245 किलोग्राम गांजा बरामद

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में कुल लगभग 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे 49 पैकेटों में, प्रत्येक पैकेट में लगभग 05 किलोग्राम के हिसाब से रखा गया था । बरामद गांजे को विधिवत जप्त कर प्रकरण में शामिल किया गया है तथा मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु जांच आगे बढ़ाई जा रही है ।

🔸बरामदगी

• गांजा – लगभग 245 किलोग्राम कीमती एक करोड़ बाईस लाख पचास हजार 

• कुल पैकेट – 49

• प्रत्येक पैकेट – लगभग 05 किलोग्राम

• परिवहन में प्रयुक्त बस – Jaguar Travels की टाटा कम्पनी की 44 सीटर स्लीपर बस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर OD30D0606 कीमती पचास लाख

• तीन मोबाइल हैंडसेट कीमती साठ हजार 


🔸गिरफ्तार आरोपी 1. दिलीप कुमार हिंडिया

पिता – स्व. कुमार हिंडिया निवासी – नायपुरा, तहसील माथिली, जिला मलकानगिरी (ओडिशा)


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह उक्त बस का मालिक एवं चालक है तथा गांजे के अवैध परिवहन में स्वयं शामिल था।


2. भीमसेन केवट पिता – रामफल केवट उम्र – 30 वर्ष

निवासी – धनौरा, मौहरपारा, थाना मरवाही, जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही

पुलिस जांच के अनुसार भीमसेन केवट कटघोरा से बस में सवार हुआ था तथा वाहन चालक को आगे का रास्ता बताते हुए उसके साथ आ रहा था।

🔍 पूछताछ में सामने आया तस्करी का नेटवर्क

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी दिलीप कुमार हिंडिया द्वारा बताया गया कि उसे मलकानगिरी (ओडिशा) से गांजा लेकर कोरबा एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही क्षेत्र में सप्लाई करने आया है । पुलिस द्वारा इस नेटवर्क से जुड़े फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की पहचान एवं पतासाजी की जा रही है। 


🔸गांजा तस्करी का रूट :-

मलकानगिरी → बोरई → धमतरी → रायपुर → बिलासपुर → पाली → कटघोरा → पसान → पेंड्रा

🔸 कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:-

यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक रणक्षोर सिंह सेंगर, थाना प्रभारी पेंड्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गगन तिवारी, प्रधान आरक्षक पवन राठौर, प्रधान आरक्षक मोती राम पैंकरा, आरक्षक प्रमोद खलखो, उप निरीक्षक सनत मात्रे, चौकी प्रभारी खोंडरी, उप निरीक्षक अजय वारे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बघेल, सहायक उप निरीक्षक सहस राम रजक, आरक्षक सनी कौशले, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, आरक्षक गिरवर पैंकरा, तथा साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार हनोतिया, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, आरक्षक सुरेन्द्र विश्वकर्मा, आरक्षक हर्ष गहरवार एवं आरक्षक दुष्यंत मसराम की संयुक्त टीम द्वारा की गई । 

📌 पुलिस की आगे की कार्यवाही

जिला पुलिस द्वारा प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी के सप्लायर, परिवहनकर्ता, रिसीवर एवं अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच की जा रही है ।  

मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित अवैध धनराशि एवं उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की जानकारी भी विवेचना में शामिल की जा रही है ।

🚔 जिला पुलिस की स्पष्ट नीति

जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है । जिले में गांजा, शराब, नशीली दवाओं एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी ।