चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) अखिल भारतीय सतनामी महासभा द्वारा ममतामयी मिनीमाता प्रथम महिला सांसद के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा मनाने ११अगस्त को गिरौदपुरी धाम मेंदोपहर १२बजे से ३बजे तक मनाया जाएगा

आज राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ राजमहंत दशेराम खांडे राष्ट्रीय महासचिव राजमहंत पी एल कोसरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमहंत राजेश्वर भार्गव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजमहंत लालचन्द्र मोहले, राष्ट्रीय सचिव राजमहंत जे .पी. कोशले,राजमहंत भुलाऊं राम कुर्रे महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुन्ती जांगड़े ने जगत गुरु गोसाई रूद्रकुमार तपोभूमि गिरौदपुरी धाम सतनाम पंथ भारतवर्ष को उनके कार्यालय भेंट कर आमंत्रित किया

गुरुजी द्वारा आमंत्रण स्वीकार कर आगे तैयारी करने सहमति प्रदान किया।गुरु मां ममतामयी मिनीमाता के श्रद्धांजलि सभा में जगत गुरु गोसाई रूद्रकुमार जी के साथ छत्तीसगढ़ के राजमहंत जिला महंत तहसील महंत छड़ीदार भंडारी सामाजिक प्रमुखों अलावा अन्य राज्यों के संगठन प्रमुख महंत, साधु। संत पुष्पांजलि अर्पित करेंगे अखिल भारतीय सतनामी महासभा द्वारा ममतामयी मिनीमाता के पुण्य तिथि पर अखिल भारतीय सतनामी महासभा द्वारा चयनित सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका एवं योगदान देने वाले महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।